लातेहार: सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर चंदन ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सभी विभागों की समीक्षा की
चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद एवं प्रबंधन प्रभारी के साथ सभी विभागों की समीक्षा की गई।निरीक्षण में कुपोषित बच्चों के इलाज की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।