लातेहार: लातेहार के बानपुर में शुक्रवार दोपहर तीन बजे सड़क दुर्घटना, तीन लोग घायल
लातेहार के बानपुर मे शुक्रवार की दोपहर 3 बजे हुए सड़क दुर्घटना मे 3 लोग घायल हो गए। सदर अस्पताल लातेहार में इलाज के उपरांत तीनों की स्थिति हुई सामान्य। घटना के संबंध में बताया जाता है की बाइक चालक नसीम अंसारी अपने बेटे अरशद के साथ लातेहार से दिहि ग्राम जा रहा था इसी दौरान एक राहगीर युवक विकास कुमार पीटा स्व सुरेश राम ग्राम कुरा से जा टकराया।