*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश,27 अगस्त 2026,
*कलेक्ट्रेट में रक्षाबंधन की धूम: छात्राओं ने CRO कीर्ति प्रकाश भारती को बांधी राखी, CRO ने दिया बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश* पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक समरसता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग की छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
*मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* ने बड़े ही स्नेह और आत्मीयता के साथ छात्राओं से राखी बंधवाई और उन्हें रक्षाबंधन के उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की। इस दौरान *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं और पूरे मन से पढ़ाई कर अपना लक्ष्य निर्धारित करें। इस अवसर पर अनुकृति सिंह, अन्विति सिंह, शांभवी, आराध्या मिश्रा, मानवी मिश्रा, अर्पिता पांडेय, उन्नति सिंह, हिमांशी तथा तान्या कसौधन ने *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* को राखी बांधी। विद्यालय की शिक्षिका नेहा पांडेय भी उपस्थित रहीं।
*मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती* का छात्राओं के प्रति यह स्नेह और अपनापन वाकई सराहनीय है। अक्सर अधिकारी अपने कार्यालय के कामों में व्यस्त रहते हैं लेकिन CRO साहब ने छात्राओं को समय दिया और उन्हें प्रेरित किया यह बड़ी बात है। उनकी यह सोच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को और मजबूत करती है। आज जब बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं तो ऐसे अधिकारियों का मार्गदर्शन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कलेक्ट्रेट में हुआ यह कार्यक्रम पूरे जिले के लिए भाईचारे और सामाजिक समरसता का एक सुंदर संदेश बन गया है।
Kirti Prakash Bharti
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 27, 2026