*बस्ती मिले में रक्षाबंधन पर मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान: 39 नमूने जांच को भेजे, 31 हजार की सड़ी मिठाई नष्ट, 24 दुकानदारों को नोटिस*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 27 अगस्त 2026
* रक्षाबंधन पर्व पर आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित मिठाई मिल सके, इसके लिए जिलाधिकारी बस्ती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में सघन अभियान चलाया।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-द्वितीय / अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि 17 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने उपजिलाधिकारी के साथ कुल 39 खाद्य नमूने संग्रहित किए। इसमें खोया 08, पनीर 05, छेना मिठाई 05, बूंदी का लड्डू 02, बूंदी 01, पेड़ा 04, बर्फी 01, कालाजाम 01, कलाकंद 01 सहित अन्य मिठाइयां शामिल हैं। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान 900 किग्रा खोया, 100 किग्रा बूंदी दाना, 120 किग्रा पनीर तथा 200 किग्रा छेने की मिठाई जिसका कुल मूल्य लगभग 31,6000 रुपये है, को नियमानुसार नष्ट कराया गया। साथ ही साफ-सफाई में लापरवाही पर 24 कारोबारियों को नोटिस दिया गया।
त्योहार आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करना शुरू कर देते हैं। 900 किलो खोया का नष्ट होना इस बात का सबूत है कि बाजार में कितना नकली माल खपाया जा रहा था। अगर यह मिठाई बिक जाती तो सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ सकती थी। कई दुकानों पर तो साफ-सफाई तक नहीं थी, फिर भी मिठाई बनाकर बेची जा रही थी। यह बेहद शर्मनाक है कि त्योहार जैसे पवित्र मौके पर भी लोग मुनाफे के लिए जहर बेचने से नहीं चूकते। विभाग को केवल त्योहार पर ही नहीं, बल्कि पूरे साल ऐसे छापे मारने चाहिए। केवल नमूना भरने से काम नहीं चलेगा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जेल भेजने की जरूरत है। आम जनता को भी सस्ते के चक्कर में ऐसी दुकानों से मिठाई नहीं खरीदनी चाहिए और मिलावट दिखने पर तुरंत शिकायत करनी चाहिए।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 27, 2026