धनौरा: सावन के दूसरे सोमवार को गजरौला में भक्तों की लगी भीड़, शिवालयों में सुबह से लगी कतारें
गजरौला के श्री चाकेश्वर महादेव मंदिर और श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर समेत शहर और ग्रामीण इलाकों के सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक किया। साथ ही कमल, बेलपत्र, भांग और अक्षत से पूजन भी किया।