धनौरा: गजरौला के गांव सलेमपुर में दबंग युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, लाइव वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे मारपीट की घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में पुराने विवाद के चलते कुछ दबंग युवकों ने एक युवक को लाठी डंडे व बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। वह मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।