खिलचीपुर: इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर युवक-युवती ने दी जान, 15 दिन बाद थी युवक की शादी, महुए के पेड़ पर झूले
भोजपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का ऐसा दर्दनाक अंत सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ढाबली खुर्द गांव के पास जंगल में महुए के पेड़ पर युवक और युवती के शव एक ही रस्सी से बने दो फंदों पर लटके मिले। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले युवक ने युवती के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिसके बाद दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली।