फर्रुखाबाद: मऊ दरवाजा क्षेत्र में हंसी पुलिया तालाब के पास मिला कंकाल, पहचान की पुष्टि के लिए DNA जांच हेतु भेजा गया सैंपल
सीओ सिटी अभय वर्मा बताया थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत एक चौकीदार से सूचना प्राप्त हुई। एक तालाब के पास कंकाल बरामद हुआ है। मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर उस कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।बुधवार शाम 6:25 पीएम पर जानकारी दी।