#भरतपुर। रूपवास के ग्राम पंचायत चैंकोरा निवासी भूपसिंह जाटव ने तहसीलदार जितेन्द्र सिंह को शिकायत सौंपकर भू-माफियाओं द्वारा अपनी निजी और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि चैंकोरा पंचायत क्षेत्र में सबसे अधिक सरकारी भूमि होने के कारण भू-माफिया धीरे-धीरे उसे घेरकर बेच रहे हैं, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।