गाज़ियाबाद: थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइकें बरामद
रविवार को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान बाल्मीकि बस्ती के पास से 23 वर्षीय निखिल और 25 वर्षीय शहनवाज नाम के 2 शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।