गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने यात्रियों को लौटाए उनके खोए हुए फोन, 10 राज्यों से 85 फोन हुए बरामद
गाजियाबाद GRP पुलिस की ओर से बीते दिनों रेल यात्रियों के गुम हुए मोबाइल रविवार को यात्रियों को लौटाए गए। इस दौरान अपना फोन पाकर लोग बेहद खुश नजर आए। जीआरपी पुलिस टीम ने बताया कि जनवरी से अब तक 300 मोबाइल फोन गुम होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद एक टीम बनाकर व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें 10 राज्यों से पुलिस ने करीब 18 लाख के 85 फोन बरामद हुए हैं।