गाज़ियाबाद: थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में डरा धमकाकर नाबालिग बच्ची के साथ गलत कृत्य करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
रविवार को थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ लगातार गलत कृत्य करने का मामला सामने आया। इस मामले को लेकर एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि थाना इंदिरापुरम पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची की ओर से वसुन्धरा चौकी क्षेत्र मे रहने वाले 50 वर्षीय अनीस अहमद द्वारा डरा-धमका कर उसके साथ लगातार गलत कृत्य किये जाने के सम्बन्ध मे तहरीर दी गई।