गाज़ियाबाद: थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रविवार को थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश सौरभ शर्मा नाम के 1 शातिर अभियुक्त को लोकल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र बिसरख गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त पर थाना कविनगर पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था और इसी मुकदमे में अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था।