अटेर: अटेर में दद्दा के कुआं के पास मामूली बात को लेकर एक युवक के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला, केस दर्ज
Ater, Bhind | Jun 2, 2025 अटेर के दद्दा के कुआ के पास मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत आज सोमवार के रोग शाम 7:00 बजे पीड़ित युवक अटेर थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है