Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image

जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर नवांकुर संस्था ने किया त्रिवेणी पौधारोपण "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश =============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस एवं स्वैच्छिकता दिवस के उपलक्ष्य में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव की प्रथम पायरी शिवनगरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव ब्लॉक की नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति द्वारा आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष सुश्री अर्चना माहोरे के नेतृत्व में बरगद, पीपल एवं नीम के त्रिवेणी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विशाला ग्राम पंचायत के सरपंच श्री शंकर कुमरे सहित श्रीमती प्रमिला, श्रीमती कविता, श्रीमती सविता, श्रीमती सिंधु, श्री रामलाल एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। संस्था के सदस्य श्रीमती अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती आयशा लोधी एवं श्रीमती बबीता ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सुश्री अर्चना माहोरे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपनी माँ और प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जिम्मेदारी का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें जीवन, शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है और उसकी सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

9 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

MORE NEWS

परिवहन विभाग ने की चौरई-उमरेठ मार्ग पर स्कूल वाहनों की सघन जांच

08 वाहनों पर की गई 60700 रूपये की चालानी कार्यवाही, 06 वाहन किये जप्त
============================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में सोमवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने चौरई एवं उमरेठ मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की।
      जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े करीब 30 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्धारित प्रावधानों में कमियां पाए जाने पर 6 वाहनों को जप्त किया गया। इनमें स्कूल बस क्रमांक एमपी 28 पी 0562 (चौरई थाना), एमपी 28 पी 0353, एमपी 28 पी 0739, एमपी 28 जेडएन 4153, एमपी 22 जेडजी 9903 तथा एक निजी वाहन एमपी 09 बीए 6680 शामिल है, जो स्कूल में बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया। सभी जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में खड़ा कराया गया। इसके अलावा मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 8 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 60,700 रुपये का राजस्व वसूल किया गया।
     परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने की चौरई-उमरेठ मार्ग पर स्कूल वाहनों की सघन जांच 08 वाहनों पर की गई 60700 रूपये की चालानी कार्यवाही, 06 वाहन किये जप्त ============================================================ परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में सोमवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने चौरई एवं उमरेठ मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की। जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े करीब 30 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्धारित प्रावधानों में कमियां पाए जाने पर 6 वाहनों को जप्त किया गया। इनमें स्कूल बस क्रमांक एमपी 28 पी 0562 (चौरई थाना), एमपी 28 पी 0353, एमपी 28 पी 0739, एमपी 28 जेडएन 4153, एमपी 22 जेडजी 9903 तथा एक निजी वाहन एमपी 09 बीए 6680 शामिल है, जो स्कूल में बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया। सभी जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में खड़ा कराया गया। इसके अलावा मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 8 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 60,700 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-23 में 3 दलों द्वारा 124 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

11 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
=============================================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-23 संत रविदास वार्ड, गुरुद्वारा में 3 दलों द्वारा 124 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया व 11 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया।
       सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-23 में 3 दलों द्वारा 124 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 11 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट ============================================================= डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-23 संत रविदास वार्ड, गुरुद्वारा में 3 दलों द्वारा 124 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया व 11 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर ग्राम कन्हान वनग्राम में किया गया सामूहिक पौधारोपण
============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के खुकाल सेक्टर-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना के आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम में जन-भागीदारी से सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन तथा दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे, कोषाध्यक्ष श्री धन्नू नागवंशी, श्री चैतलाल उईके, श्री रोहित सरयाम, श्री फूलचंद शीलू, श्री सुनील दर्शमा, श्रीमती मंगलबती, श्रीमती गीता राजबैठे, श्रीमती चंद्रबती सरयाम, श्रीमती बिस्ता, श्रीमती सुखिया कुमरे, श्रीमती कलेसिया शीलू एवं श्रीमती रामबती दर्शमा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर ग्राम कन्हान वनग्राम में किया गया सामूहिक पौधारोपण ============================================================ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के खुकाल सेक्टर-01 अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना के आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम में जन-भागीदारी से सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन तथा दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे, कोषाध्यक्ष श्री धन्नू नागवंशी, श्री चैतलाल उईके, श्री रोहित सरयाम, श्री फूलचंद शीलू, श्री सुनील दर्शमा, श्रीमती मंगलबती, श्रीमती गीता राजबैठे, श्रीमती चंद्रबती सरयाम, श्रीमती बिस्ता, श्रीमती सुखिया कुमरे, श्रीमती कलेसिया शीलू एवं श्रीमती रामबती दर्शमा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

विकासखंड तामिया में पौधारोपण के साथ स्वैच्छिकता पर्व का शुभारंभ, जन अभियान परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
=============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के स्थापना दिवस के अवसर पर 'स्वैच्छिकता पर्व' का शुभारंभ किया गया। 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले के विकासखंड तामिया में आज प्रथम दिवस का कार्यक्रम अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय तामिया में आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री सुभाष मिनोटे, श्री पंकज राय, श्रीमती स्वाती सूर्यवंशी, श्री महेंद्र यादव, श्री संदीप राज तथा नवांकुर संस्था से श्री प्रदीप उइके उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता की।
      स्थापना दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों ने पौधारोपण किया तथा स्वच्छता गतिविधि में भाग लिया। साथ ही समाज एवं व्यक्ति के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली और एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
      कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली आगामी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण, समाज को व्यसनमुक्त बनाने के उद्देश्य से नशामुक्ति शपथ तथा सेवा भावना को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया।
       शासकीय महाविद्यालय तामिया में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद से जुड़ी प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, नवांकुर सखी, सीएम सोशल इंटर्न, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं एवं परामर्शदाताओं ने ग्राम एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

विकासखंड तामिया में पौधारोपण के साथ स्वैच्छिकता पर्व का शुभारंभ, जन अभियान परिषद ने मनाया स्थापना दिवस ============================================================= मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के स्थापना दिवस के अवसर पर 'स्वैच्छिकता पर्व' का शुभारंभ किया गया। 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले के विकासखंड तामिया में आज प्रथम दिवस का कार्यक्रम अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय तामिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री सुभाष मिनोटे, श्री पंकज राय, श्रीमती स्वाती सूर्यवंशी, श्री महेंद्र यादव, श्री संदीप राज तथा नवांकुर संस्था से श्री प्रदीप उइके उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता की। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों ने पौधारोपण किया तथा स्वच्छता गतिविधि में भाग लिया। साथ ही समाज एवं व्यक्ति के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली और एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली आगामी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण, समाज को व्यसनमुक्त बनाने के उद्देश्य से नशामुक्ति शपथ तथा सेवा भावना को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। शासकीय महाविद्यालय तामिया में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद से जुड़ी प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, नवांकुर सखी, सीएम सोशल इंटर्न, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं एवं परामर्शदाताओं ने ग्राम एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर नवांकुर संस्था ने किया त्रिवेणी पौधारोपण "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश =============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस एवं स्वैच्छिकता दिवस के उपलक्ष्य में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव की प्रथम पायरी शिवनगरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव ब्लॉक की नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति द्वारा आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष सुश्री अर्चना माहोरे के नेतृत्व में बरगद, पीपल एवं नीम के त्रिवेणी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विशाला ग्राम पंचायत के सरपंच श्री शंकर कुमरे सहित श्रीमती प्रमिला, श्रीमती कविता, श्रीमती सविता, श्रीमती सिंधु, श्री रामलाल एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। संस्था के सदस्य श्रीमती अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती आयशा लोधी एवं श्रीमती बबीता ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सुश्री अर्चना माहोरे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपनी माँ और प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जिम्मेदारी का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें जीवन, शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है और उसकी सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। - Chhindwara News