बिछिया: हिरदेनगर स्कूल में बैगलेस-डे पर गरबा उत्सव की धूम, विजयादशमी तक बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैगलेस-डे के अवसर पर गरबा एवं डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के शिक्षक आशीष झारिया ने आज 20 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर कार्यक्रम हुए l