सरिया: अमनारी बिरहोर कॉलोनी में बिरहोर समुदाय के लोगों को कंबल वितरित किए गए
Suriya, Giridih | Dec 30, 2024 सरिया प्रखंड के अमनारी पंचायत के बिरहोर कॉलोनी में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार की चार बजे आदिम जनजाति परिवार में आने वाले 60 परिवारों के बीच कम्बल वितरण किया गया ।कम्बल वितरण में मुख्य रूप से मुखिया अजय यादव , ब्लॉक नाजिर तस्लीम अंसारी ,BPO संजय चौधरी ,पंचायत सचिव भैरवचंद महतो ,रोजगार सेवक प्रदीप साहू सहित बुधन बिरहोर आदि शामिल थे।