सरिया: बिरनी में बगोदर विधायक का भव्य स्वागत
Suriya, Giridih | Dec 20, 2024 बिरनी प्रखंड के एल डी +2 उच्च विद्यालय भलुआ में गायत्री परिवार बिरनी प्रखंड की ओर से आयोजित बगोदर विधायक नागेंद्र महतो का शुक्रवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चला। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल की छात्र छात्राएं द्वारा मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।