सरिया: बंदखारो उच्च विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, आयोजित हुआ विदाई समारोह
Suriya, Giridih | Dec 24, 2024 सरिया प्रखंड उच्च विद्यालय बंदखारो के परिसर में मंगलवार को विदाई सह.सम्मान समारोह आयोजित की गई। यह कार्यक्रम सुबह 11बजे से शाम चार बजे तक चला।उच्च विद्यालय बंदखारो के शिक्षक अशोक चौधरी, चतुर्गुण कुशवाहा, बोधि महतो,सत्यनारायण पांडेय, महावीर महतो,लिपिक थानू महतो, आदेशपाल हेमलाल महतो के सेवनिवृति उपरांत विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया।