सरिया: सरिया चिरूवां में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, परिजनों में मातम
Suriya, Giridih | Dec 22, 2024 बगोदर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड बगोदरडीह के पास शनिवार शाम में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल महिला की ईलाज के दौरान रांची में रविवार को मौत हो गया।मृतक महिला का नाम चमेली देवी है जो सरिया थाना क्षेत्र चिरूवां गांव का रहने वाली थी।वही मृतका का शव को बगोदर में रविवार की दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनो को सौप दिया।