तरहसी: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उदयपुरा वन में लगा शिविर-बीडीओ-सीओ ने जमा लिए 1048 आवेदन
तरहसी प्रखंड क्षेत्र के पंचायत उदयपुरा वन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी पदाधिकारी पहुंचे। प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण कुमार व अंचलाधिकारी नवीन पूर्ति व उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया प्रवीण पांडेय सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।