तरहसी: पतरा अमानत नदी घाट पर खुदवाए गए ट्रेंच, बालू के अवैध खनन को लेकर सीओ-थाना पुलिस ने की कार्रवाई
बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्ती दिखायी जा रही है। नदियों में छापामारी कर अवैध बालू उठाव रोका जा रहा है। इसी क्रम में तरहसी प्रखंड क्षेत्र के अमानत नदी के पतरा बाल घाट पर जेसीबी लगाकर दो ट्रेंच खोदे गए। सीओ नवीन पूर्ति एवं कनीय पुलिस अधिकारी बाबू बाल कृष्ण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेंच खुदवाए।