तरहसी: बेदानी खुर्द में मिलन समारोह आयोजित कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र पासवान
तरहसी प्रखंड के बेदानी खुर्द मैदान में आयोजित मिलन समारोह में पलामू के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जितेंद्र पासवान बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने भाग लिया। उनकी उपस्थिति में जितेंद्र पासवान ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा।