तरहसी: कोनवाई के मेहक की हत्या कर सोनपुरा अमानत नदी पुल से नीचे फेंका गया था शव, प्रेमिका गिरफ्तार-उसके दो भाई फरार
Tarhasi, Palamu | Aug 31, 2024 तरहसी थाना क्षेत्र के बजलपुर पाठकपगार में अमानत नदी किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुई डेड बॉडी पांकी कोनवाई के 22 वर्षीय मेहक कुमार सिंह पिता कामेश्वर सिंह की थी। उसकी हत्या 22 अगस्त को उस समय कर दी गयी थी,जब वह अपनी 24 वर्षीया शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। अनुसंधान के दौरान तरहसी पुलिस ने मेहक की प्रेमिका को शनिवार को गिरफ्तार किया।