मंडला: नेहरू स्मारक में आशा कार्यकर्ताओं मानव श्रृंखला बनाकर रखी आपनी मांगे, एक दिवसीय प्रदर्शन
Mandla, Mandla | Jun 8, 2026 आशा एकता संघ मध्यप्रदेश के बैनर तले जिले की शहरी एवं ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। दो बजे रैली के रूप में नेहरू स्मारक पहुंचकर मानव श्रृंखला बनाई और अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा।