डुमरा: सीतामढ़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड सक्रिय, स्कूल-कॉलेजों में लगातार निगरानी
सीतामढ़ी जिले में महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “अभया ब्रिगेड” टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। यह टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों तथा कोचिंग संस्थानों के आसपास निगरानी रख रही है।