हरिद्वार: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ऋषिकुल मैदान से निकली जनाक्रोश रैली
मंगलवार को मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऋषिकुल मैदान से शाम 4 बजे करीब विशाल जनाक्रोश रैली निकाली गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में साधू संतों और धार्मिक संस्थाओं ने बांग्लादेश पर कड़ी कार्रवाई की अपील की। हजारों की संख्या में शामिल हुए लोगों का बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखा गया। हरकीपौड़ी तक जनक्रोश रैली निकाली गई।