गाज़ीपुर: मतदानकार्मिको के बीच बैठकरDM-CDOने लिया प्रशिक्षण,DMने प्रशिक्षण में अनुपस्थितिकार्मिको के खिलाफकार्रवाई का दिया निर्देश
गाजीपुर लोकसभा सामान्य चुनाव के मद्देनजर आज पीजी कॉलेज में मतदान के प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कार्मिकों के मध्य बैठकर प्रशिक्षण की जानकारी ली एवं उनकी गुणवत्ता भी परखी। प्रशिक्षण के प्रथम पाली में 08 एवं द्वितीय पाली में 09 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित पाये गये।