पुनपुन: परसा बाजार में 122.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Punpun, Patna | Aug 30, 2026 30 अगस्त 2026। परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कुल 122.5 लीटर विदेशी शराब जब्त करने के साथ शराब तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक होंडा शाइन बाइक भी बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली