पाली: बीते लगभग 2 दिन पूर्व कार की टक्कर से मृत पाली निवासी युवक के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई शुरू
Pali, Lalitpur | Jun 16, 2026 बीते लगभग 2 दिन पूर्व कस्बा पाली निवासी एक बाइक सवार युवक को घटवार रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उक्त मामले गंभीरता से लेते हुए पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई है।