उज्जैन शहर: मंचामन अस्पताल में छात्रा की मौत, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को भेजा जेल, ICU में किया था भर्ती
मंछामन कॉलोनी के आरोग्य अपोलो पॉली क्लीनिक में 11 वर्षीय छात्रा का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल संचालक और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया। आदेश होने के बाद डॉक्टर बीमार हो गया और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।