घाघरा क्षेत्र के लिए रविवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। 90 के दशक में सरकारी शिक्षक बने सुशील पासवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा, फिटनेस और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग हमेशा याद करेंगे।