बेल्थरा रोड: सदन में सलेमपुर सांसद ने बेल्थरारोड से बलिया तक नई रेल लाइन चालू करने की उठाई आवाज
सलेमपुर लोकसभा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने सदन में बेल्थरारोड से बलिया को रेलवे से जोड़ने की मांग उठाते हुए कहा कि 2011 में बेल्थरारोड से बलिया तक नई रेल लाइन के लिए प्रपोजल दिया गया था और करीब 100 किलोमीटर के नए रेल लाइन के लिए लगभग 47.35 लाख रुपया टोकन मनी भी दिया गया लेकिन यह नहीं हुआ। पूर्वांचल अति गरीब इलाका है, यहां नई रेल लाइन हो जाना चाहिए।