⛔ EO तान्या कुमारी एव कर्मियों पर लगे आरोप बेबुनियाद, साजिश के तहत छवि खराब करने की कोशिश: ठेकेदार संघ
मधेपुरा नगर परिषद मधेपुरा की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी पर प्रकाशित खबर को ठेकेदार संघ ने पूरी तरह भ्रामक और द्वेषपूर्ण बताया है। मंगलवार को नगर परिषद के समस्त निबंधित संवेदकों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खंडन किया।
ठेकेदार संघ की ओर से कहा गया कि EO का तबादला सरकार के स्तर से होता है। तान्या कुमारी द्वारा शहर में सड़क, नाला और सौंदर्यीकरण का बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। ऐसे अधिकारी की शहर को जरूरत है। निविदा में मनमानी का आरोप झूठा है। सारी निविदा E-Tender से निकलती है और उसका निष्पादन कार्यपालक अभियंता, नगर विकास प्रमंडल द्वारा किया जाता है। EO की भूमिका सिर्फ कार्यादेश निर्गत करने की है।
उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने वाले संवेदक अमित कुमार उर्फ बिट्टू का नगर परिषद में कोई भुगतान लंबित नहीं है। वे व्यक्तिगत द्वेष से कार्यालय कर्मी दीपक कुमार और मानव कुमार कृष्णमूर्ति पर भी झूठा आरोप लगा रहे हैं।
ठेकेदार संघ ने EO और कर्मियों पर लगे झूठे आरोपों की घोर निंदा की और झूठा आरोप लगाने वाले संवेदक अमित कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर कुंदन कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार यादव, कुमार साहब, मो. असफाक आलम, मिथिलेश कुमार, आलोक कुमार, राकेश रंजन राजा सहित कई संवेदक मौजूद थे।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times