मंझनपुर: मंझनपुर समेत विभिन्न इलाकों में देखा गया ईद का चांद, लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
कौशांबी जिले में रविवार को ईद का चांद नजर आ गया है, जिससे मंझनपुर समेत पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। रोज़ेदारों ने इफ्तार के बाद चांद का दीदार किया और फिर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कई दिनों से लोग ईद के चांद का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, और जैसे ही ईद का चांद नजर आया, खुशी का माहौल बन गया। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देने लगे हैं।