मंझनपुर: करारी पुलिस ने म्योहर चेकपोस्ट के पास चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए करारी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। जहां से जेल भेज दिया गया है।बकरारी थाना के उपनिरीक्षक चंदन सिंह रविवार को समय 12 बजे अपनी टीम के साथ गश्त व वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी पकड़ा गया।