मंझनपुर: छापेमारी कर पुलिस ने सरसवा से एक युवक को 45 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को महेवा घाट थाना की पुलिस ने सरसवा गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।गांव का रहने वाला शनि पुत्र नमो नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 लीटर अवैध महुआ की शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद कर चालान कर दिया है।