लालगंज: मेहनाजपुर पुलिस ने बस चालक के स्टाफ से रंगदारी मांगकर रुपए छिनने के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेहनाजपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष व मय हमराह फोर्स ने बस चालक के स्टाफ से रंगदारी मांग कर रुपए छिनने के मामले में वांछित दो आरोपियों बेचू सिंह पुत्र बीरबल सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम ₹500 नगद बरामद किया।