हरिद्वार: जगजीतपुर में कूड़ा डंपिंग प्वाइंट को लेकर क्षेत्रवासियों का छलका दर्द, सड़क पर धरने में बैठे
रविवार को जगजीतपुर में नगर निगम के कूड़ा डंपिंग प्वाइंट को हटाने को लेकर क्षेत्रवासियों ने मोर्चा खोल दिया। भड़के लोगों ने डंपिंग प्वाइंट के पास ही सड़क पर बैठकर धरना दिया और मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि पूरे कनखल और आसपास के इलाकों का कूड़ा यहीं इकट्ठा होता है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं वहीं दुर्गंध से भी लोग बेहाल हैं, ऐसे में इसे हटाया जाए।