हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने महादेवपुरम से चोरी की योजना बना रहे 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 पर दर्ज हैं कई मुकदमे
सिडकुल थाना पुलिस ने आज चोरी की योजना बना रहे 3 आरोपियों को महादेवपुरम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम सत्यम विजय और अंकुर हैं। सत्यम और विजय पर पूर्व में कई अपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। साथ ही इनके पास से हथौड़े, पलास और कटर जैसे औजार भी बरामद हुए हैं। बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।