हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सिडकुल और कनखल, श्यामपुर समेत पूरे जिले की पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आज पूरे जनपद में सत्यापन अभियान चलाया गया। कनखल, सिडकुल और हरिद्वार समेत समस्त थाने के पुलिसकर्मियों ने घर घर जाकर किराएदारों और नौकरों का सत्यापन किया। सैकड़ों लोग ऐसे पाए गए जिन्होंने अपने किराएदारों और नौकरों का सत्यापन नहीं कराया। ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी और पुलिस एक्ट में सख्त कार्रवाई भी की गई है।