हरिद्वार: सुभाष घाट पर शराब पी रहे 3 यात्रियों को महिलाओं ने पुलिस के हवाले किया
हरकीपौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में शराब का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके सुभाष घाट पर बैठ कर गंगा किनारे शराब पी रहे 3 यात्रियों को महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया। महिलाओं ने शराब पी रहे यात्रियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार देर रात की है।