हरिद्वार: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर संतों की सोशल मीडिया टिप्पणी का असर, कनखल स्थित चौक बाजार में फूंका पुतला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से भड़के साधू संतों ने रविवार को उनका पुतला फूंका। कनखल स्थित चौक बाजार में संतों ने अखिलेश यादव को जानकर खरी खोटी सुनाई। संतों ने कहा कि अखिलेश के पिता ने भी राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं और अब अखिलेश मुसलमानों को रिझाने और उनका वोट बटोरने के लिए संतों को कोस रहे हैं।