हरिद्वार: HRDA के निर्देश पर ज्वालापुर इंटर कालेज के पास स्थित धार्मिक स्थल से स्वयं तोड़ा गया अवैध निर्माण, दी गई सख्त चेतावनी
हरिद्वार के ज्वालापुर इंटर कॉलेज के पास एक धार्मिक स्थल से आज अवैध निर्माण को HRDA के निर्देश पर कमेटी द्वारा स्वयं तोड़ा गया। भविष्य में बिना अनुमति के दोबारा अवैध निर्माण करने पर HRDA प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही धार्मिक स्थल की कमेटी द्वारा निकटभविष्य में बिना जिलाधिकारी की अनुमति के अनाधिकृत निर्माण न करने बात भी कही गई।