शिक्षक दिवस पर इंद्रप्रस्थ ग्रुप आफ स्कूल्स में गुरुजनों के सम्मान में उमड़ा उत्साह
विद्यार्थियों ने गीत, भाषण और उपहार के माध्यम से शिक्षकों के प्रति जताया आभार, तिरहुत आयुक्त ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति सजग रहने की दी प्रेरणा
शिक्षक दिवस के अवसर पर इंद्रप्रस्थ ग्रुप का स्कूल्स के सभी शाखों के प्रांगण में शनिवार को गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी शाखों में कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री अक्षय कुमार, अपने अपने शाखों के प्राचार्य , अकादमिक कोऑर्डिनेटर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए “We Love You Teachers” गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति अपने स्नेह को अभिव्यक्त किया। वहीं, अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा अपने शिक्षकों के योगदान पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने-अपने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया और अपने शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस की खुशियाँ साझा कीं। बच्चों का उत्साह और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान पूरे विद्यालय परिसर में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
विद्यालय में छुट्टी के पश्चात शिक्षक दिवस का विशेष समारोह विद्यालय के हर शाख का ऑडिटोरियम शिक्षकों के स्वागत के लिए तैयार किया गया था। जहां आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं। खेल, संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। विद्यालय की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए स्नैक्स एवं उपहार की व्यवस्था की गई। पूरा ऑडिटोरियम उत्साह और उल्लास से भर उठा। इंद्रप्रस्थ ग्रुप का स्कूल के निदेशक श्री सुमन कुमार ने अपने तमाम शाखों के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने विशेष संवाद में धन्यवाद देते हुए कहा कि इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल आज जिन ऊंचाइयों पर है वहां आपकी मेहनत और लगन के बदौलत है आगे भी आपसे पूरे सहयोग की उम्मीद रहेगी
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सीनियर विद्यार्थियों और शिक्षकों का एक दल विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री अक्षय कुमार के नेतृत्व में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह, आईएएस से उनके आवास पर मिला। विद्यार्थियों ने उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपनी ओर से एक छोटा-सा उपहार भेंट किया और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक श्री अक्षय कुमार ने विद्यालय की ओर से आयुक्त श्री गिरिवरदयाल सिंह को सम्मानित किया।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए तिरहुत आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह,( आईएएस) ने अपने संवाद में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की आहार विद्यालय के बच्चों के जिम्मेदारी आप पर है आप पूरी निष्ठा से उनके सृजन का कार्य करें और जहां तक हो सके नए-नए तरीकों से उनके अभिभावकों से मिलकर उनकी कमियों को और अच्छाइयों को बढ़ाकर उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करें उन्होंने अपने विद्यालय के दिनों के बारे में भी बताया , उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को बोला कि वह नियमित अपने विद्यालय में ऐसे संवाद और कार्यक्रम को आयोजित करते रहे जो समाज के लिए एक जागरूकता फैलाए। किसी भी क्षेत्र में हो सकता है पर्यावरण के क्षेत्र में देशभक्ति के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में ।
शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच प्रेम, सम्मान एवं विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करने वाला रहा। इंद्रप्रस्थ परिवार के सभी शाखों में इस अवसर को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य, अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले विशेष अवसर के रूप में मनाया।