बंदगांव: इंदुरुवां गांव में अफीम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया
कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी पंचायत अंतर्गत इंदुरुवां गांव में अफीम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने ग्रामीणों से अफीम की खेती नहीं करने और क्षेत्र में नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की।