जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया (म.प्र.)
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
उपसंचालक श्री अंजनी त्रिपाठी ने विभिन्न विधालयों का किया निरीक्षण
विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद
दतिया 17 अक्टूबर 2026 / मध्य प्रदेश में शासकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूलों के निरीक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जन विश्वास कल्याण कार्यक्रम के तहत भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अंजनी त्रिपाठी ने दतिया जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और स्कूलों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
दतिया जिले में जन विश्वास कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक श्री अंजनी त्रिपाठी ने शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल बीकर, शासकीय बालक हाई सेकेंडरी स्कूल उनाव और शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में चल रही पढ़ाई को देखा और विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उनका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षण कार्य की स्थिति का जायजा लेना रहा।
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक अंजनी त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, कक्षा में होने वाली गतिविधियों और शैक्षणिक तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने , अपने लक्ष्य निर्धारित करने और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने और शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विधा मिश्रा सहित संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों के इस दौरे को शासकीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा और सुधार के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है,
क्रमांक 56/2026
--------0000-------
अन्य राज्यों में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन 30 अक्टूबर तक होंगे जमा
दतिया 17 अक्टूबर 2026 / सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दतिया जिले के अन्य प्रांतों में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के विधार्थियों से कहा गया है कि सत्र 2026-27 के दतिया जिले के अन्य राज्यों में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन संस्था प्रमुख द्वारा संबंधित जिले के जिला अधिकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण के माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे।
क्रमांक 57/2026
--------0000-------