मोठ: थाना क्षेत्र में NH-27 पर दर्दनाक हादसा, गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ने से 24 वर्षीय युवक की मौत
Moth, Jhansi | Oct 2, 2026 मोंठ के फतेहपुर ओवरब्रिज पर गुरुवार रात बाइक सवार रविंद्र कुमार हादसे का शिकार हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी मोंठ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, ओवरब्रिज के गड्ढे की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी है।