शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
दरअसल आज जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ई रिक्शा रूट निर्धारण और ई बस संचालक, साप्ताहिक बाजार, दूध डेयरी के स्थानांतरण अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्यों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।