जमुई: थाना चौक पर डायन का आरोप लगाकर बहु व बेटे ने वृद्ध मां के साथ कि मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Jamui, Jamui | Feb 19, 2024 शहर के थाना चौक निवासी एक वृद्ध महिला के साथ उसके बहु, बेटे तथा पोते ने डायन का आरोप लगाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान शहर के थाना चौक निवासी के रूप में की गई है। घायल महिला की पुत्री ने टाउन थाने में एक लिखित आवेदन देकर भाई, भाभी व उसके दो पुत्र के खिलाफ एफआईआर की है।